头条推荐
一 | 本人在不知情情况下被开通代扣,2026-08-24,11:48被扣59.9元,支付通道包付支付,本人没有开通该会员,没有使用任何对应服务,要求全额退换59.9元,同时取消代扣协议。

二 | संवाद सूत्र, अलीगंज (जमुई)। Bihar News बिहार के जमुई में चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार अल सुबह शौच कर लौट रहे बंगाली मांझी के पुत्र नरेश मांझी पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भूत-प्रेत के अंधविश्वास में यह हमला किया गया। हमले में नरेश मांझी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोशी की अवस्था में गिर पड़े। स्वजन ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद नरेश मांझी को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।,स्वजन ने मारपीट का आरोप लाटो मांझी और उसके भांजे जगत मांझी सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल नरेश मांझी के भाई दिनेश मांझी ने बताया कि एक साल पूर्व उन्होंने रज्जू मांझी को कुछ जमीन बेची थी। मंगलवार की शाम बीमारी के कारण रज्जू मांझी की मौत हो गई। इसे लेकर लाटो मांझी और उसके भांजे जगत मांझी सहित अन्य लोगों द्वारा द्वारा झगड़ा किया गया और धमकी भी दी गई। उनका का आरोप था कि जिस जमीन को रज्जू मांझी ने खरीदा है, उस जमीन पर भूत-प्रेत का साया है।,इन्हीं भूत-प्रेतों के कारण रज्जू मांझी की मौत हुई है। इसी रंजिश में अल सुबह जब नरेश मांझी शौच कर वापस अपने घर लौट रहे थे तो गांव के ही दुर्गा मंदिर के समीप उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश मांझी झाड़-फूंक का काम भी करते थे। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने रज्जो मांझी के बीमार पड़ने पर उनके साथ भी झाड़-फूंक की थी। लोग इसे भी घटना के कारण से जोड़कर देख रहे हैं।,
घटना की जानकारी मिली है। घायल नरेश मांझी का उपचार चल रहा है। फिलहाल, वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र साह, थानाध्यक्ष, चंद्रदीप।अंधविश्वास की घटनाएं समाज में जहर घोलने का काम कर रही हैं। लोग विज्ञान और चिकित्सकों की बात ना मानकर सुनी-सुनाई बातों को लेकर उग्र हो रहे हैं। कहीं डायन के आरोप में महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है तो कहीं मरीजों की झाड़-फूंक में मौत हो रही। ऐसी घटनाओं में कहीं-कहीं ओझा भी निशाने पर आ जाते हैं। कुछ माह पूर्व पूर्णिया में डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया था। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है।,
Current article:http://mivi0a.laonenpeidiebenhuaiyunnangshi.cfd/news/20260826_6949.html
Published on:16:49:36